जहानाबाद: काजीदउलतपुर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था
काजीदउलतपुर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरु वंदना, प्रज्ञा गीत एवं ज्ञान के महत्व पर प्रवचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।