बक्सर: झारखंड में करंट लगने से पूर्व छात्र राजद जिलाध्यक्ष सह युवा इंजीनियर की मौत
Buxar, Buxar | Sep 25, 2025 करंट के चपेट में आने से पूर्व छात्र राजद जिलाध्यक्ष सह युवा इंजीनियर मोहित यादव की मौत झारखंड में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। समाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोहित यादव धनबाद की एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।