शाहजहाँपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जवानों के 'टर्न-आउट' और अनुशासन का जायजा लिया। परेड की सलामी लेने के बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ खुद भी दौड़ लगाई और संदेश दिया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए शारीरिक फिटनेस अनिवार्य है।