सहारनपुर: सहारनपुर में अंबेडकर जयंती पर सांसद इमरान मसूद ने कहा- संविधान बचाओ, वोट की ताकत से अधिकारों की रक्षा करो
सहारनपुर के हसनपुर क्षेत्र में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।