कटनी नगर: जिला अस्पताल में पीएम में देरी से परिजनों का हंगामा, रंगनाथ क्षेत्र के युवक की हुई थी मौत
रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत झर्रा टिकुरिया निवासी विनय बर्मन पिता रामजी बर्मन 30 वर्ष की मौत हो गई थी। जिसके शव को आज रविवार सुवह 7 बजे पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन दोपहर 1 बजे तक मृतक का पीएम नही किया गया जिस कारण परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और गेट पर बैठ कर हंगामा किया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी तब परिजन माने।