रहली: 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं, पुलिस जांच में जुटी
Rehli, Sagar | Apr 3, 2026 वार्ड क्रमांक 15 स्थित सर्वोदय वेयरहाउस के पास रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रूपाली पिता कोमल अहिरवार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।जब परिजन घर के कामकाज के दौरान उसके कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर झूलती मिली। यह दृश्य देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।