हुज़ूर: अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बल्लभ नगर बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2026 भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बल्लभ नगर बस्ती में एक युवक अपने घर में फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अरेरा हिल्स थाने के एएसआई जसराम के अनुसार, मृतक की पहचान आकाश गौतम (19) निवासी बल्लभ नगर के रूप में हुई है। वह बेरोजगार था। उसकी मां घरों में काम करती है।