शिकोहाबाद: फिरोजाबाद के निकाऊ गांव में हाईटेंशन तार टूटने से गेहूं की फसल में लगी आग, कई बीघा फसल जलकर राख
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के निकाऊ गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेतों में गिर गया। इससे खड़ी फसल में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि कुछ ही देर में कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज़ हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।