गुना नगर: सेन जी महाराज तिराहे पर सेन समाज गुना ने मनाई सेन जी महाराज की जयंती, जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान
गुना शहर में सेन समाज द्वारा 14 अप्रैल को आराध्य देव संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। शहर के सेन जी महाराज तिराहे पर संत सेन जी का पूजन विधि विधान से किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम के सहयोग से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। कैंट गौशाला में गायों को चारा खिला कर सेवा का संदेश दिया गया।