इटावा: यमुना तलहटी में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Aug 22, 2024 सदर को कोतवाली थाना क्षेत्र के यमुना तलहटी के रहने वाले 45 वर्षीय मजदूर विनोद कुमार ने गुरुवार की सुबह फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल सुरु की। फिलहाल अभी आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आ सकी हैं।