फल्गु नदी के पूर्वी तट पर मानपुर, पेहानी एवं कुकरा मौज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गया जिलाधिकारी के संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। गठित टीम में अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित अंचलाधिकारी को शामिल किया गया ह