फतुहा: दरियापुर धर्म कांटा के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, दो घायल, एक की मौत
Fatwah, Patna | May 3, 2026 दरियापुर धर्म कांटा के पास स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसमें से एक किशोर की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक शिवचक गांव निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार के 16 वर्षीय पुत्र मुकुल कुमार है। वहीं घायल किशोर बलवा गांव निवासी प्रशांत कुमार है। दोनों मौसेरी भाई है। मृतक मुकुल के परिजनों के बीच कोहराम मचा है।