बहोरीबंद: बहोरीबंद में पत्रकारों का भव्य सम्मान समारोह, एकजुटता का दिया संदेश
बहोरीबंद के ग्राम कुआं में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सम्मान एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर के पत्रकार, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। दीप प्रज्वलन से शुरुआत हुई और अतिथियों का स्वागत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।