बांका: चक्काडीह चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
Banka, Banka | Jun 16, 2026 बांका चक्काडीह चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चक्काडीह निवासी सहदेव यादव का पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे परिजनों ने बताया कि विनय रोजाना की तरह अपने कार्यालय से बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान चक्काडीह के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।