कैराना: कैराना में युवक पर जानलेवा हमले और वायरल वीडियो प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद
Kairana, Shamli | Apr 10, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी आबिद फरवरी माह में मोहल्ला आलखुर्द में भूरा चुंगी पर नाई की दुकान पर जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उस पर जानलेा हमला कर दिया था, जिस कारण वह घायल हो गया। वहीं, आरोपियों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें पीड़ित के साथ लाठी—डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे थे।