चेनारी: रोहतास में फर्जी डिलीवरी और सामान अदला-बदली का खेल खत्म, 5 डिलीवरी बॉयज़ गिरफ्तार, Flipkart का सामान बदलकर ठगी
Chenari, Rohtas | Jun 15, 2026 रोहतास पुलिस ने फ्लिपकार्ट शॉपिंग में ठगी का खुलासा करते हुए 5 अंतरजिला शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित फ्लिपकार्ट से मंगाए गए मोबाइल, कैमरा समेत अन्य कीमती सामान डिलीवरी के दौरान बदलकर ग्राहकों को चूना लगाते थे। पुलिस ने उनके पास से कार समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया