ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत 6 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है,जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को फरार चल रहे गैंगस्टर अधिनियम के 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।पकड़े गए अभियुक्तों में सचिन पटेल, शिवा पटेल, पिंकू,आकाश पटेल, सलोन थाना क्षेत्र के राजकुमार व ऊँचाहार थाना क्षेत्र के मनीष कुमार शामिल है।