चकिया: चकिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, लोगों को बताए गए योग के लाभ
चकिया स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुर बाग परिसर में आज रविवार सुबह 7 बजे को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को योगाभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। लोगों ने योग कि क्रियाये सीखी, कार्यक्रम में चकिया विधायक कैलाश खरवार, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।