ग्वालियर गिर्द: मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का सख्त रुख, वार्ड 52 के विकास कार्य के भूमिपूजन में अफसर नदारद
सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह उस समय नाराज हो गए जब मौके पर नगर निगम की ओर से सिर्फ एक सहायक यंत्री ही उपस्थित था उसे भी सड़क के बजट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।वार्ड 52 के विकास कार्य के तहत बनाई जा रही इस सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया था वहां अधिकारियों और जोनल ऑफिसर के नहीं मिलने पर कुशवाह खासे नाराज हुए।