कांके: रांची समेत कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kanke, Ranchi | May 7, 2026 रांची सहित कई इलाकों में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे से बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज झारखंड में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।