चांदपुर: नूरपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों के खिलाफ निकाली जन आक्रोश यात्रा
सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकाली गई ।जन आक्रोश यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए शिव मंदिर चौक पर आकर संपन्न हुई। महिलाओं ने आरक्षण बिल का विरोध करने वालों के खिलाफ यह यात्रा निकाली।