जबलपुर: खाकी की नाक के नीचे 'खुफिया होल' से अवैध शराब का खेल, गढ़ा पुरवा शराब दुकान में ओवररेटिंग व घूसखोरी का वीडियो वायरल
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी पर स्थित गढ़ा पुरवा शराब दुकान में नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुकान संचालक न केवल तय कीमत से अधिक (ओवर रेट) पर शराब बेचते दिख रहे हैं, बल्कि पुलिस के नाम पर पैसे के लेन-देन की बात