कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 77वां गणतंत्र दिवस सादे समारोह में मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तदोपरांत ग्रिजली विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस के सिन्हा के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा की गई जिसमें मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।