मंझनपुर: कौशाम्बी में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लेखपाल पर रिश्वतखोरी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-2 ज्योतिबा फुले नगर हाजीपुर पतौना में शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए योजना में भारी भ्रष्टाचार, जालसाजी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।