गुना नगर: पुरानी छावनी में कलयुगी बेटे की करतूत, नशे में बुजुर्ग पिता पर कैंची से हमला करने का आरोप, कोतवाली थाना में मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के पुरानी छावनी में सिंधिया स्कूल के पास निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद सेलर ने अपने बेटे पर शराब के नशे में गालियां देने, विरोध करने पर कैंची से हमला कर लहूलुहान करने के आरोप लगाए है। 10 जून को दर्ज मामले में घटना बीते रोज की बताई गई है। घटना के वक्त बुजुर्ग की पत्नी गायत्री बाई ने बीच बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है।