कुंडम: कुंडम भूमि घोटाला: पटवारी की मिलीभगत से 500 एकड़ आदिवासी जमीन पर बिल्डरों का कब्जा
कुंडम तहसील के राजा इमली गांव में एक सनसनीखेज भू-घोटाला सामने आया है, जहां आदिवासियों के हक की करीब 500 एकड़ जमीन पर धोखाधड़ी की काली स्याही फेर दी गई। आरोप है कि पिछले दो दशकों से यहां जमे पटवारी राजकुमार गोटिया ने पद का दुरुपयोग करते हुए शासन द्वारा आदिवासियों को दी गई पट्टे की जमीन फर्जी तरीके से निजी बिल्डरों और रसूखदारों के नाम कर दी। लगभग 150 आदिवासी प