गायत्री परिवार की महिलाओं द्वारा शनिवार को एडिनबरा (यूके) में जन्मी बालिका मिराया सिंह का वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। बालिका की माता प्रियांशु सिंह, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, अपने पति हर्षदीप सिंह के साथ वर्तमान में एडिनबरा (यूके) में निवास करती हैं।