बखरी: चकहमीद से पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
बखरी पुलिस ने चकहमीद के वार्ड नंबर 5 से 1 वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उत्तम पासवान का पुत्र राजू पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध गांव के ही रूपम देवी ने मारपीट कर अश्लील हरकत करने आदि का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।