नशे में धुत ड्राइवर ने पलटी कार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु 🚨
उज्जैन के प्रसिद्ध ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के सामने आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भर्तृहरि गुफा के दर्शन कर लौट रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं की टवेरा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। कार पलटते ही मौके पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत, स्थानीय साधु-संतों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि ड्राइवर की इस घोर लापरवाही के बावजूद सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
#UjjainAccident #RinmukteshwarTemple #UjjainNews #RoadSafety #UjjainUpdates