बरेली: अब लापरवाही नहीं चलेगी! DM अविनाश सिंह ने सरकारी दफ्तरों में अग्नि सुरक्षा पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
बरेली जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में आग से सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को आदेश दिया है कि अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों के मुताबिक सभी कार्यालयों में मानक एमसीबी और आरसीसीबी लगाई जाए, विद्युत वायरिंग का नियमित निरीक्षण और वार