धमतरी: अछोटा में दो गुटों में बंटे ग्रामीण, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप-प्रत्यारोप, गांव का माहौल हुआ खराब
बता दे की ग्राम पंचायत अछोटा में ग्रामीण दो गुटों में बंट गया है। और दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। जिससे गांव का माहौल खराब हो गया है। कुछ दिनों पहले गांव के एक पक्ष के द्वारा चक्का जाम कर दूसरे पक्ष पर भ्रष्टाचार मनमानी और अवैध रेत खनन करने का आरोप लगाया था। वही दूसरा पक्ष द्वारा कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर शिकायत किया गया है।