चूरू: तारानगर में अभद्र टिप्पणी करने से रोका तो पति-पत्नी के साथ की गई मारपीट, पति का कान का पर्दा फटा, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jun 24, 2025 चूरू जिले के तारानगर में एक महिला पर अभद्र टिप्पणी करने से रोकने पर पति-पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में पति के कान का पर्दा फट गया। घायल पति और पत्नी को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। तारानगर की घायल 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उनके घर के आगे से एक डिफेंस एकेडमी के छात्र व कोच जाते हैं।