अशोकनगर में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का अनोखा मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोरी ने घर से लापता होने के बाद गांव के एक युवक को फोन कर अपने साथ भागने को कहा। युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने लगभग चार घंटे में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।