Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

कायस्थ समाज की भूमिका को लेकर क्या कहा सांसद संजय सिंह जी ने

Kasganj, Kasganj | Mar 9, 2023

MORE NEWS

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज-एटा बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी निगरानी

एसपी, एएसपी व सीओ ने किया बॉर्डर का निरीक्षण, ड्रोन से भी रखी गई नजर

कासगंज। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ने कासगंज-एटा बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संचार व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बॉर्डर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया।

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। #Kasganjpolice

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज-एटा बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी निगरानी एसपी, एएसपी व सीओ ने किया बॉर्डर का निरीक्षण, ड्रोन से भी रखी गई नजर कासगंज। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ने कासगंज-एटा बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संचार व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बॉर्डर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। #Kasganjpolice

Kasganj, Kasganj | Aug 8, 2026

सोरों लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ियों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली, अधिकारियों व गोताखोरों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश

कासगंज। जनपद के पौराणिक तीर्थस्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा जल भरने पहुंचे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने घाट पर तैनात गोताखोरों से भी संवाद कर उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा, सीओ आँचल चौहान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सोरों लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ियों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली, अधिकारियों व गोताखोरों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश कासगंज। जनपद के पौराणिक तीर्थस्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा जल भरने पहुंचे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घाट पर तैनात गोताखोरों से भी संवाद कर उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा, सीओ आँचल चौहान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Kasganj, Kasganj | Aug 7, 2026

सूखे खेत में धान रोपाई क्यों ? जानकर चौंक जायेंगें।🌾😱 #farming #dhaan #shorts #faydemandkhetigyan

सूखे खेत में धान रोपाई क्यों ? जानकर चौंक जायेंगें।🌾😱 #farming #dhaan #shorts #faydemandkhetigyan

Kasganj, Kasganj | Aug 4, 2026

सोमेश्वर महादेव की शाही सवारी के भव्य दर्शन

सोमेश्वर महादेव की शाही सवारी के भव्य दर्शन

Kasganj, Kasganj | Aug 3, 2026

नवोदय विद्यालय में एनडीआरएफ का स्कूल सेफ्टी ड्रिल, छात्रों को दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण

कासगंज। जनपद में प्री-मानसून तैनाती के तहत 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, कासगंज में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन, सीपीआर (CPR) और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
यह कार्यक्रम बटालियन कमांडेंट सुदेश कुमार के निर्देशन तथा जिला प्रशासन के समन्वय में आयोजित किया गया। टीम कमांडर निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने भूकंप, आग, बाढ़, आकाशीय बिजली और भवन ध्वस्त जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
व्यावहारिक सत्र में छात्रों को भूकंप के दौरान सुरक्षित निकासी, असेंबली प्वाइंट तक पहुंचने की प्रक्रिया तथा आग लगने पर सुरक्षित बाहर निकलने के तरीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालने और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
एनडीआरएफ टीम ने सीपीआर का डेमो देते हुए छात्रों को हृदय गति रुकने या बेहोशी की स्थिति में जीवन बचाने की तकनीकें सिखाईं। इसके अलावा लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर, रेस्क्यू रोप और अन्य उपकरणों के उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया।
मानसून को देखते हुए विद्यार्थियों को जल दुर्घटनाओं से बचाव, तेज बहाव वाले पानी से दूरी बनाए रखने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कई सवाल पूछे, जिनका टीम ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के उप-प्राचार्य निलेश कुमार ने एनडीआरएफ टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं।
समापन पर टीम कमांडर चमन किशोर गुप्ता ने कहा कि एनडीआरएफ का उद्देश्य केवल राहत कार्य तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को पहले से जागरूक और प्रशिक्षित करना भी है, ताकि आपदा के समय नुकसान को कम किया जा सके !

नवोदय विद्यालय में एनडीआरएफ का स्कूल सेफ्टी ड्रिल, छात्रों को दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण कासगंज। जनपद में प्री-मानसून तैनाती के तहत 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, कासगंज में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन, सीपीआर (CPR) और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम बटालियन कमांडेंट सुदेश कुमार के निर्देशन तथा जिला प्रशासन के समन्वय में आयोजित किया गया। टीम कमांडर निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने भूकंप, आग, बाढ़, आकाशीय बिजली और भवन ध्वस्त जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। व्यावहारिक सत्र में छात्रों को भूकंप के दौरान सुरक्षित निकासी, असेंबली प्वाइंट तक पहुंचने की प्रक्रिया तथा आग लगने पर सुरक्षित बाहर निकलने के तरीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालने और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण भी दिया गया। एनडीआरएफ टीम ने सीपीआर का डेमो देते हुए छात्रों को हृदय गति रुकने या बेहोशी की स्थिति में जीवन बचाने की तकनीकें सिखाईं। इसके अलावा लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर, रेस्क्यू रोप और अन्य उपकरणों के उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया। मानसून को देखते हुए विद्यार्थियों को जल दुर्घटनाओं से बचाव, तेज बहाव वाले पानी से दूरी बनाए रखने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कई सवाल पूछे, जिनका टीम ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के उप-प्राचार्य निलेश कुमार ने एनडीआरएफ टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। समापन पर टीम कमांडर चमन किशोर गुप्ता ने कहा कि एनडीआरएफ का उद्देश्य केवल राहत कार्य तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को पहले से जागरूक और प्रशिक्षित करना भी है, ताकि आपदा के समय नुकसान को कम किया जा सके !

Kasganj, Kasganj | Aug 3, 2026