खागा: एसपी फतेहपुर ने एसओजी और इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, महकमे में मचा हड़कंप
Khaga, Fatehpur | May 25, 2026 फ़तेहपुर जिले में एसपी ने एसओजी और इम्टेलीजेंस विंग टीम के 15 पुलिस कर्मियो को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार्य मे शिथिलता बरतने पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दोनो टीमों के प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया।