ग्वालियर गिर्द: दिल्ली की घटना के बाद जागा निगम, अग्निशमन एक्सपायर मिलने पर किया होटल सील
दिल्ली में हुए होटल अग्निकांड के बाद ग्वालियर में भी फायर सेफ्टी सिस्टम को चेक किया जा रहा है।इसके तहत पिछले 2 दिनों से शहर में होटल,रेस्टोरेंट में आगजनी की स्थिति में किस तरह से लोगों का बचाव हो सके,इसकी चेकिंग की जा रही है।नगर निगम कमिश्नर ने यहां कहा है कि दौलतगंज में पिछले दिनों जो घटना हुई थी उसके बाद लोगों को अग्नि शमन यंत्रों को लगाने के निर्देश दिए।