गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे बेलिया में घर में घुसे हुए जहरीले गोह का रेस्क्यू करते हुए उसे सुरक्षित विचरण के लिए जंगलों में छोड़ा गया। बताया गया कि अचानक घर में वह घुस गया था और घर के लोग डरे हुए थे इसके बाद सर्प प्रहरी संतोष को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने इसको निकालते हुए सुरक्षित छोड़ा।