शामली: शामली जिले की नगर पंचायत बनत कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, जारी किए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | May 16, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे जिला सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि डीएम शामली आलोक यादव ने जनपद की नगर पंचायत बनत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर मिली और कार्यालय में रिकार्ड भी व्यवस्थित पाया गया। डीएम ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आइजीआरएस आदि का कार्य देखते हुए कर संबंधी जानकारी कर दिशा—निर्देश जारी किए।