उज्जैन ग्रामीण: गऊघाट फिल्टर प्लांट का महापौर ने किया निरीक्षण, नियमित जलापूर्ति के दिए निर्देश
उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने बुधवार को जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा एवं अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह के साथ गऊघाट फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में शहर की नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। सभी जल टंकियां पूर्ण क्षमता से भरी जाएं तथा पानी की गुणवत्ता और शुद्धता की नियमित जांच सुनिश्चित