बिश्रामपुर: विश्रामपुर में सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए किया वट सावित्री व्रत, वट वृक्ष की विशेष पूजा
विश्रामपुर नगर परिषद व आंचलिक क्षेत्रो में सोमवार को वट सावित्री व्रत के दिन महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। जहां पूजा नौ बजे तक चला। बताते चले कि प्यार,श्रद्धा समर्पण व पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत के दिन उपवास रखा। सुहागिनों ने वट सावित्री पूजा के अवसर पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना भी की।