पवई: महाराज सागर तालाब के जीर्णोद्वार कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Pawai, Panna | Jun 13, 2026 पन्ना। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत महाराज सागर तालाब के चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का शनिवार शाम कलेक्टर ऊषा परमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब परिसर की साफ-सफाई, सीढ़ियों की मरम्मत, पौधरोपण, समतलीकरण, अतिक्रमण हटाने और गंदे पानी के स्रोत बंद करने के निर्देश दिए।