एटा: गांव कोयला निवासी 26 वर्षीय युवक ने पारिवारिक क्लेश के चलते खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, मेडिकल से किया गया रेफर
जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कोयला में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसे परिजन तत्काल निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान 26 वर्षीय युवक शनि की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया है।