भादरा: राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर पेंशनर समाज ने किया कार्यक्रम का आयोजन
भादरा में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा ने राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर पेंशनर भवन गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने मां के त्याग व ममता पर विचार रखे। साथ ही आरजीएचएस के तहत दवाइयां नहीं मिलने पर रोष जताते हुए 13 मई के जिला स्तरीय प्रदर्शन में भागीदारी का आह्वान किया।