🚨केदारनाथ यात्रा: चीरवासा के पास क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत जारी, सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर चीरवासा (जंगलचट्टी) के समीप क्षतिग्रस्त हुए रास्ते की मरम्मत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही है। इस दौरान मौके पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से क्षतिग्रस्त हिस्से को पार करा रहे हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
#Kedarnath #KedarnathYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #UttarakhandPolice #NewsMafiya
Dehradun, Dehradun | Jul 18, 2026