हज़ारीबाग: भ्रष्टाचार के विरुद्ध हज़ारीबाग़ एसीबी की बड़ी कार्रवाई,20 हजार रिश्वत लेते जेई और दलाल को किया गिरफ्तार
एसीबी हज़ारीबाग़ टीम ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 20 हजार रिश्वत लेते लावालौंग मनरेगा जेई दशरथ व उसके दलाल ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया है ।जेल के समीप से दलाल को व लमटा-चतरा मुख्य मार्ग से जेई को गिरफ्तार किया गया ।जेई दलाल के माध्यम से कूप निर्माण के लाभुक से मापी व भुगतान के नाम पर घूस मांग रहा था।