मंदसौर: कालाखेत के व्यापारी के साथ अमानत में खयानत करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार पिकअप व तेल के 24 डिब्बे जब्त
कोतवाली थाना क्षेत्र के कला खेत के व्यापारी से अमानत में खयानत करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस में गिरफ्तार किया है एवं उस पिकअप वाहन व तेल के 24 डिब्बे जब्ती में लिए गए हैं,फरियादी जगदीश पिता जय गोपाल की शिकायत पर ड्राइवर हेमंत उर्फ सुमित लोहार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है एवं गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है,