शामली: कुड़ाना के ग्रामीण से बेटे की सिंगापुर में नौकरी लगवाने के नाम पर ₹6.76 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Jun 20, 2026 शनिवार की सुबह 10 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी ग्रामीण रमेश ने पुलिस से शिकायत करते हुए गांव सरनावली फुगाना निवासी दीपक नाम के व्यक्ति पर बेटे की सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹6.76 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है।