पिंड्रा: बड़ागांव में तेज रफ्तार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ब्यूटीशियन समेत दो लोग हुए घायल
वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर मंगलवार और बुधवार की देर रात तेज रफ्तार थार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस और अन्य वाहन ना मिलने पर उन्हें ट्राली से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।