रमकंडा: CEIR पोर्टल से रमकंडा पुलिस को मिली सफलता, गुम हुए 2 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। तकनीकी संसाधनों और सतर्क कार्रवाई के बल पर रमकंडा थाना पुलिस ने दो मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है और आम लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है। प्राप्त