कासगंज: कासगंज में बीते दिन ट्रेन से कटकर घायल हुए रेलकर्मी की अलीगढ़ में हुई मौत, शव पीएम के बाद लाया गया कासगंज
मृतक रेलकर्मी का नाम मनोज कुमार पाल था। जो कासगंज में स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में पॉइंट मेन के पद पर कार्यरत थे। मनोज बीते दिन मालगोदाम के समीप ट्रेन की चपेट में आ गए थे। और उनके दोनो पैर कट गए थे। इलाज़ के दौरान उनकी अलीगढ़ में मौत हो गई। और आज शव को पीएम कराकर कासगंज लाया गया है।